मंत्री सारंग ने सभी जोड़ों को सुखद जीवन का दिया आशीर्वाद
करोंद में धूमधाम से निकली 501 दूल्हों की बारात
भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विश्वास सारंग ने रतन काॅलोनी करोंद में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी जोड़ो को सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य सरकार कन्यादान विवाह योजना में कमजोर वर्ग के परिवार की कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराने के साथ ही नवदम्पति को गृहस्थ जीवन शुरू करने पर जरूरी आर्थिक सहयोग भी दे रही हैं। जनकल्याण, समाज कल्याण के कार्य सरकार बिना भेद-भाव के करती हैं। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया पर आज पिछले वर्ष से भी अधिक अच्छी व्यवस्थाओं के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने पर आयोजकों को बधाई दी।
रतनपुर काॅलोनी में 501 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन नगर निगम के सहयोग से त्रिदेवी माँ वैष्णों जनकल्याण दरबार समिति द्वारा किया गया। विवाह सम्मेजन में शामिल होने आए 501 जोड़ो की एक साथ रतन काॅलोनी ग्राउंड से डीजे, रथ घोड़ा-बग्गी के साथ बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात रतन काॅलोनी , कृषक नगर, बृज काॅलोनी, करोंद चौराहा, पीपल चौराहा, नटखट चौक, रूसल्ली होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। बारात का स्वागत समिति के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक विनोद पलया, जिला भाजपा संयोजक योगेश परमार, सहसंयोजक नीलम विजयवर्गीय एवं सुशीला नागर सहित अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।
अक्षय तृतीया पर इस विराट सामूहिक सम्मेलन के लिए 18 अप्रैल दिन बुधवार को समस्त दूल्हों की बारात एक साथ ढोल नगाड़ों घोड़ा बग्गी के साथ धूमधाम से नाचते गाते निकली। जहां हिन्दू रिती रिवाज अनुसार आचार्य धर्मेन्द्र शास्त्री क सानिध्य में 21 पंडितों द्वारा विवाह मंत्रो उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, पार्षद बद्री प्रसाद तिवारी, बबलेश राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।
(खबरनेशन / Khabarnation)