मैकेनिक से आटो पार्टस की दुकान का मालिक बना नितिन

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्व-रोजगार योजनाएँ युवाओं के जीवन की दिशा बदल रही हैं। खण्डवा निवासी नितिन गड़ेल 6 माह पूर्व तक अपने पिता की 45 साल पुरानी छोटी सी दुकान में मोटर साईकिल सुधारने का काम करते थे। मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना की मदद से नितिन को स्वयं की ऑटो पार्टस की दुकान स्थापित करने के लिए 6 लाख रूपये का ऋण मिला है। अब मैकेनिक नितिन अपनी आटो पार्टस की दुकान मालिक बन गया है। इसकी दुकान में सभी दुपहिया वाहनों की रिपेयरिंग और सर्विसिंग की जाती है। 

नितिन ने बताया कि पिताजी की छोटी सी दुकान में काम कर वे कुशल मैकेनिक बन गये हैं। बड़े होने के साथ ही अपना कुछ नया व्यवसाय करने की इच्छा हुई। उन्होंने खुद की आटो पार्टस की दुकान खोलना चाही। पूंजी का अभाव सबसे बड़ी समस्या था। मित्रों की सलाह पर उन्हें मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना अंत्यावसायी कार्यालय की मदद से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया ने 6 लाख रूपये का ऋण दिया। इसमें एक लाख 80 हजार रूपये अनुदान था। उन्हें केवल ऋण का 4 लाख 20 हजार रूपये ही चुकाना है।

नितिन की नई दुकान का सपना पूरा होने के साथ ही अब दुकान से उसकी आय लगभग दोगुनी हो गई है। मैकेनिक से आटो पार्टस की दुकान का मालिक बन गया है नितिन। इनकी दुकान पर दोपहिया वाहनों के सभी पार्टस भी मिलते हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment