धूमधाम से मनाया कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन
इंदौर। शहर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हज़ारों समर्थकों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, केक काटकर और मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दी। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के जिला अध्यक्ष अज़ीम लाला ने कैलाश विजयवर्गीय को साफा बांधकर और गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दी। कैलाश विजयवर्गीय ने समर्थकों द्वारा लाये गए केक को काटा और कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से खिलाया। इस मौके पर अन्ना धाकड़, शानू लाला, राजिक फर्शी वाला, पवन शर्मा बेटमा ने भी कैलाश विजयवर्गीय को जन्मदिन की बधाई दी।
शहर में भाजपाइयों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। गुरुद्वारे पर अरदास के कार्यक्रम में मिठाई और नाश्ता बांटे गए। अस्पतालों में पार्टी पदाधिकरियों ने मरीजों को फल बांटे।
अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने लंबी उम्र की दुआ मांगी। अनाथाश्रम में बच्चों को भोजन वितरित कर कैलाश विजयवर्गीय के दीर्घायु की कामना की।
(खबरनेशन / Khabarnation)