व्यक्ति नहीं विचार लेकर चलने वाले भाजपा के कार्यकर्ता देवदुर्लभ हैं: शिवराजसिंह चौहान
राकेश सिंह के नेतृत्व में अबकी बार 200 पार हमारी प्रतिबद्धता होगी: नंदकुमारसिंह चौहान
सक्षम नेतृत्व,समर्पित कैडर और सरकार के काम हमारी पूंजी हैं: राकेश सिंह
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश संगठन ने 16 नगर निगम, 9 उपचुनाव और शहडोल लोकसभा में जीत हासिल की हैं। उनका कार्यकाल यशस्वी रहा हैं। नंदकुमारसिंह चौहान एक आदर्श कार्यकर्ता की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि ठाकरे, राजमाता, प्यारेलाल खण्डेलवाल, नाना, बाबूलाल परांजपे, राजेन्द्र धारकर जैसे कार्यकर्ताओं की एक बडी श्रृंखला हैं जिन्होंने जनसंघ और भाजपा में परिश्रम करके इसको खड़ा किया। उन्होंने कहा कि
पार्टी में व्यक्ति नहीं विचार श्रेष्ठ हैं और विचार के लिए ही हम समर्पित होकर कार्य करते हैं। जिसमें भूमिकाएं बदलती रहती हैं। नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन ने विस्तार किया और आगे भी हमें उनका सहयोग मिलता रहेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी नया इतिहास रचेगी और बुलंदियों का नया मुकाम हासिल करेगी। यह बात चौहान ने प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के कार्यभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर, निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री मनोहर उंटवाल, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह मंचासीन थे।
शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राकेश सिंह जमीनी कार्यकर्ता हैं। वे जबलपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने लगातार 4 साल तक अध्यक्ष के नाते जबलपुर में ऐसा संगठन खडा किया कि आज जबलपुर अभेद्य गढ़ बन गया हैं। पार्टी संगठन ने उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां दी। उन्हें पूर्णनिष्ठा से निभाने का काम राकेश सिंह ने किया हैं। प्रदेश के बरगी जैसे संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विजय का ताना बाना उन्होंने बुना हैं। यहां अब पार्टी अजेय बन चुकी हैं। राकेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पराक्रम की पराकाष्ठा करेंगे। राकेश सिंह नए शुभंकर हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बदलते राजनैतिक परिदृश्य पर हमें गंभीरतापूर्वक निगाह रखना होगी। सक्रियता और जागरूकता का परिचय
देना होगा। भारतीय जनता पार्टी बनाम सभी दल का सामना हमें करना हैं। लेकिन हमें खुशी हैं कि हमारे साथ सक्षम नेतृत्व और सक्षम कैडर हैं, उसके भी साथ हमारे साथ पार्टी के विचार, सिद्धांत और केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां हैं जो हमें अजेय बनाती हैं। राकेश सिंह ने पार्टी की जो भूमिका संभाली हैं, विजय पताका फहरायी हैं, उसमें भी हमेशा विजयी रहें हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का हर कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा और परिसीमा करेंगे और मिशन 2018 के साथ 2019 में लोकसभा के पिछले रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे। राकेश सिंह नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नया इतिहास रचेगी।
पूर्व में निवृतमान प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने राकेश सिंह को कार्यभार सौंपते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के मांगलिक पर्व पर राकेश सिंह ने पार्टी की बागडोर संभालकर पार्टी की विजय और निरंतर विस्तार के लक्ष्य को आश्वस्त कर दिया हैं। जिस वैचारिक अनुष्ठान में पार्टी जुटी हुई हैं। राकेश सिंह के नेतृत्व में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राकेश सिंह की नेतृत्व क्षमता का परिचय उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा पूर्व में दी गयी जिम्मेदारी से ही ज्ञात होता हैं। चौथी बार सांसद चुने जाने के साथ लोकसभा में उन्हें पार्टी के चीफ व्हिप का दायित्व सौंपा गया हैं। साथ ही वे महाराष्ट्र के संगठन सह प्रभारी का दायित्व भी कुशलतापूर्वक निर्वाह कर रहें हैं। मध्यप्रदेश में पार्टी का नेतृत्व सौंपकर पार्टी ने जो विश्वास व्यक्त किया हैं उस पर निश्चित रूप से वे कार्यकर्ताओं और संगठन के सहयोग से खरे उतरेंगे। राकेश सिंह के नेतृत्व में अबकी बार 200 पार का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ संगठन के विचार को लेकर राकेश सिंह के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी हर गांव, हर बूथ पर पहुंचेगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्ययक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास किया उस भरोसे और विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की। उसी विश्वास के साथ राकेश सिंह पा
र्टी संगठन को और मजबूत कर मध्यप्रदेश के इतिहास में नया आयाम गढ़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन विष्णुदत्त शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह ने आभार व्यक्त किया।
पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं। उसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश संगठन मनीषियों की कर्मभूमि हैं। जिसके कारण पूरे देश में मध्यप्रदेश के संगठन की पहचान एक आदर्श संगठन के रूप में हुई हैं। कुशाभाऊ ठाकरे, नानाजी, सुंदरलाल पटवा जैसे वरिष्ठों की विरासत हमें मिली हैं। उस विरासत पर हमें गर्व होता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता भाव से कार्य करके जनमानस पर अमिट छाप अंकित करते हैं। यही हमारे लिए बडी उपलब्धि हैं। जो पार्टी के विस्तार पार्टी को सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही बनाने में कामयाब हुई हैं। जिम्मेदारी और पद आते जाते हैं। यह मात्र एक प्रक्रिया हैं। इसका परिणाम तो हमें कार्यकर्ताओं के सहयोग और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से मिशन 2018 की सफलता के रूप में मिलेगा। मिशन 2019 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठन के रूप में प्राप्त करने के लिए प्राणपण से जुटना हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं का निर्माण किया हैं। कार्यकर्ता भाव बना रहे। इसके लिए हमें सतत संवेदनशीलता का परिचय देना होगा। कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं। कार्यकर्ता होने का भाव हमें अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रेरित करता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर मतदान केन्द्र पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता ही प्रदेश अध्यक्ष की भावना के साथ जुटकर हमारा सहयोग करेगा और पार्टी अपने मिशन में सफल होगी।
राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सौभाग्यशाली हैं कि उसे केन्द्र में नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व मिला हैं। जो दिन रात तपस्वी की भांति काम करते हैं। उनको देखकर लगता हैं कि एक आदर्श कार्यकर्ता देशसेवा में जुटा हुआ हैं। इसी तरह प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता के सेवा में लगे हुए हैं। उनके भीतर हमेशा कार्यकर्ता होने का भाव हमें देखने को मिलता हैं और इस कार्यकर्ता भाव के कारण ही मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चौथी बार सरकार और 2019 में पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे।
उन्होंने कहा कि नंदकुमारसिंह चौहान ने परिश्रम की पराकाष्ठा कर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार किया। मध्यप्रदेश में हमने जो चुनाव जीते हैं उनमें कार्यकर्ताओं के परिश्रम के साथ नंदकुमारसिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। आगे भी उनका मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि सक्षम नेतृत्व, समर्पित कैडर और सरकार द्वारा किए गए काम हमारी पूंजी हैं। आने वाला समय भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व हमारी विरासत हैं। वरिष्ठों के मार्गदर्शन, सम्मानीय साथियों के साथ कार्यकर्ताओं के सहयोग से मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि नेतृत्व की भूमिका पारदर्शी, संवेदनशील और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में अभिवृद्धि करने के प्रति समर्पित होगी। देश में आदर्श संगठन के रूप में मध्यप्रदेश भाजपा की जो छवि बनी हैं उसे हम बनाए रखने में प्राणपण से जुटेंगे। बसोरी दादा का स्मरण करते हुए कहा कि हमें जिस किसी भूमिका में हो हमारे अंदर पार्टी के कार्यकर्ता का भाव जीवंत बने रहना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता का निर्माण कठिन प्रक्रिया हैं उसे सतत प्रेरित कर उसमें आत्मविश्वास जगाने का प्रयास हो, निरूत्साहित नहीं हो। दादा सदैव पार्टी के लिए समर्पित रहे। जबलपुर अंचल में उनकी सेवाएं आज भी उदाहरण के रूप में याद की जाती हैं।
इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री अतुल राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, उषा ठाकुर, विनोद गोटिया, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री संपतिया उइके, बृजेन्द्रप्रताप सिंह, कृष्णा गौर, कन्हाईराम रघुवंशी, बुद्धसेन पटेल, सरतेन्दु तिवारी, पंकज जोशी, कविता पाटीदार, ऋषि लोधी, प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, संजय पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्रसिंह राजपूत, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद आलोक संजर, रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, राजो मालवीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे, सर्वेश तिवारी, अभिलाष पाण्डे, लता ऐलकर, रणवीर सिंह रावत, भगतसिंह कुशवाह, सनवर पटेल, सूरज कैरो, सांसद रीति पाठक, पूर्व सांसद नीता पटैरिया, सीमा सिंह, सरिता देशपाण्डे, आशा सेंगर, अनिल अग्रवाल, अशोक सैनी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन)