चुनाव प्रबंध समिति घोषित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की सहमति से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश के प्रमुख नेताओं से चर्चा कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 की चुनाव प्रबंध समिति घोषित कर दी हैं। जिसमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर संयोजक बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि समिति में पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं लालसिंह आर्य को सह संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, माया सिंह को सदस्य बनाया गया हैं। समिति में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत पदेन सदस्य हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)