ग्राम धमर्रा में हॉयर सेकण्ड्री स्कूल न होने से बालिकाओं का भविष्य अंधकार में

ग्राम धमर्रा में हायर सेकंडरी स्कूल न होने से बालिकाओं का भविष्य अंधकार में

अनिल पटेल

धमर्रा। जहाँ सरकार सभी बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध कराने का यशोगान करती हैं वहीं राजधानी के निकटतम ग्राम धमर्रा में हॉयर सेकण्ड्री स्कूल न होने के कारण कक्षा दसवीं के बाद बालिकाओं को शिक्षा उपलब्ध नहीं हो पा रही हैॆ। कक्षा दसवीं का आखरी पेपर देकर निकल रही छात्राओं ने बताया कि वह अब आगे की पढ़ाई नहीं कर पाएंगी।

उन्हें हॉयर सेकण्ड्री के लिए 8 कि.मी. दूर जाना संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि आवागमन के लिए सुलभ साधन नहीं हैं। इसलिये सभी छात्राओं ने हॉयर सेकण्ड्री स्कूल खोलने की मांग मुख्यमंत्री से की हैॆ ताकि आगे की पढ़ाई संभव हो सके। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment