मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत द्वारकाधीश यात्रा के लिये तीर्थ यात्री रवाना
इंदौर। मुख्यमन्त्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के नगर संयोजक कैलाश यादव, मिडिया प्रभारी आशीष सोनी नगर सह संयोजक राकेश सोमावत ने बताया की ’मुख्यमन्त्री तीर्थ दर्शन’ योजना के अन्तर्गत स्पेशल ट्रेन गुजरात स्थित द्वारिकाधीश के लिये 260 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई।
आपने बताया कि ट्रेन रवाना होने के पूर्व नगर सह संयोजक अभय जैन, राजेन्द्र यादव, सन्तोष अजमेरिया, किशोर चौहान, अनवर दहलवी, रमेश लाड़, विशाल सोनकर और राधेश्याम हनोतिया, योगेश नामदेव, वृंदावन साध, शिवा सिलावट, दीपक आहूजा, बसन्त दादा पाटिल ,दिनेश वर्मा,रेखा बोरासी, ऋषि आनन्द, मंडल अध्य्क्ष सुजानसिंह शेखावत, सुखविंदर सरा, संकल्प कानूनगो प्रकाश अग्रवाल, भरत चौहान, सुरेखा, कमल लाड़, सुनील जैन आदि ने तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला और तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा मुख्यमन्त्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के नगर संयोजक कैलाश यादव’ ने तीर्थयात्रियों और कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राचीन भारतीय परम्परा में प्रत्येक पुत्र का धर्म होता की अपने बुजुर्ग माता-पिता को तीर्थ यात्रा करवाएं लेकिन वर्तमान युग में तीर्थ यात्रा तो दूर सदभावना पूर्ण तरीके से सम्मान के साथ बुजुर्गो का ध्यान भी ठीक से आज की पीडी नही रख पा रही हैं। ऐसे वातावरण में प्रदेश के मुख्यमन्त्री शिवराजसिंह चैहान ने प्रदेश के बुजुर्गो के लिये कई योजनाएं चलाई। उन्हें पेंशन देने के साथ ही तीर्थ यात्रा कराने की जवाबदारी भी अपने कन्धों पर लेते हुवे प्रदेश में मुख्यमन्त्रीजी ने तीर्थ-दर्शन योजना प्रारम्भ की, आज हजारो की संख्या में प्रदेश के बुजुर्गो को निशुल्क तीर्थयात्रा करवाई जा रही हैं। यादव ने तीर्थयात्रा पर जाने वाले यात्रियों से निवेदन किया कि आप द्वारकाधीश भगवान से अपने परिवार की खुशहाली के साथ-साथ प्रदेश और देश की खुशहाली की भी कामना करें साथ ही प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराजशिह चौहान निरंतर हमारे प्रदेश का नेतृत्व करते रहे।
इसके पश्चात प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने सभी यात्रियों को स्वल्पाहार वितरित कर तुलसी की माला भेंट कर सभी की मंगलमय यात्रा के लिये शुभकामनाएं दी। अंत में आभार मुख्यमन्त्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के नगर सह संयोजक अभय जैन प्रकट किया। (खबरनेशन / Khabarnation)