पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यविस्तार योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण सम्मेलन संपन्न
इंदौर। भाजपा नगर मंत्री सविता पटेल व श्रद्धा दुबे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 के चन्द्रवंशी खाती समाज धर्मशाला, खातीपुरा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन संपन्न हुआ।
पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यविस्तार योजना के अंतर्गत प्रदेश संगठन द्वारा तय किया गया, कि सभी जगह महिला सशक्तिकरण सम्मेलन भी आयोजित किये जायेंगे, इसी कड़ी में आज का यह सम्मेलन हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं के मध्य संपन्न हुआ।
सम्मेलन की बागडोर भाजपा महामंत्री गणेश गोयल, नगर मंत्री सविता पटेल, गायत्री गोगड़े व महिला मोर्चा नगर महा
मंत्री श्रद्धा दुबे एवं सभी क्षेत्रीय पार्षदों के हाथ में थी। आप सभी के सहयोग से इतना बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा सका।
सम्मेलन में विधायक रमेश मेंदोला ने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि भारत एक जटिल देश है यहां पर सदियों से विभिन्न प्रकार की रीति-रिवाजों, परम्पराओं और प्रथाओं का विकास हुआ है। ये रीति-रिवाज और परम्पराएं कुछ अच्छी और कुछ बूरी हमारे समाज में व्याप्त है। हम महिलाओं को देवता मानकर उसकी पूजा करते है, लेकिन अपने घर के अंदर और घरों के बाहर महिलाओं से बुरे व्यवहार के लिये भी प्रसिद्ध है। आज इस सम्मेलन के माध्यम से हम यह संकल्प ले कि महिलाओं के साथ किसी तरह का दुव्र्यवहार ना करेंगे ना किसी को करने देंगे।
भाजपा नगर महामंत्री गणेश गोयल ने कहा कि भारतीय समाज में लगभग सभी प्रकार की धार्मिक मान्यताओं से संबंधित लोग रहते है। अपने-अपने धर्मो में महिलाओं को विशेष स्थान देकर उनका सम्मान एवं उनके साथ शालीनता से व्यवहार करना सिखाता है, लेकिन आज के इस आधुनिक युग में समाज के द्वारा महिलाओं को तरह तरह की शारीरिक व मानसिक प्रकार की कु्ररीतियां और प्रथाएं लागू कर दी जाती है। जैसे पर्दा प्रथा, भू्रण हत्या, घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार किये जाते है। इस सम्मेलन का उददेश्य ही महिलाओं को सशक्तकर कुरीतियों व कुप्रथाओं का विरोध करने का होसला मिल सकें।
श्रद्धा दुबे व सविता पटेल ने भी सम्मेलन में कहा कि महिला सशक्तिकरण की सोच ना केवल महिलाओं की ताकत और कौशल को उनकी दुखदायी स्थिति से उपर उठाने पर केन्द्रित करती है बल्कि पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं बराबरी से व सम्मान के साथ कार्य करने की भावना की आवश्यकता पर जोर देती है।
सम्मेलन में पार्षद सुधा चौधरी, सरोज चौहान, हरिशंकर पटेल, महेन्द्र चौधरी, छाया सक्सेना, अंजू राजोरा, राकेश चौहान, रोहित चैधरी, पवन चौधरी, उमेश भदौरिया, संजीव कनकने, मनोज सोनकरा, सतीश चौहान, विक्की पथरोड़, अभय जैन, मंडल पदाधिकारीगण सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा दुबे व सविता पटेल ने किया एवं आभार हरिशंकर पटेल ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)