अल्पसंख्यकों को भाजपा ने मान सम्मान और इंसाफ बख्शा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने मुंगावली में नुक्कड़ सभाओं में फरमाया कि अल्पसंख्यकों को भाजपा सरकार ने जितना मान सम्मान इज्जत बख्शी है उतना सुकून कभी नहीं मिला। उपचुनाव में हमें भाजपा प्रत्याशी बाईसाहब यादव को विजयी बनाना है।
डॉ. पटेल के नेतृत्व में कोलारस और मुंगावली क्षेत्रों में मोर्चा कार्यकर्ताओं की टीम बसाहटों में घर घर पहुँच रही है और 24फरवरी मतदाता के दिन बड़ी संख्या में मतदान करने की दावत दे रही है।

 

उन्होंने बताया कि मुंगावली में इन टीमों का संयोजन मोहम्मद मियां, प्रदेश महामंत्री और रईस खां कर रहें है। कोलारस क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल अली अल्पसंख्यक बहुल बस्ती में नुक्कड़ सभाओं में जुटे है। अल्पसंख्यक मतदाता 24 फरवरी को मतदान के लिए उत्साहित है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment