भाजयुमो विधानसभा क्षेत्र क्रं 1 की बैठक संपन्न
इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री मयुरेश पिंगले एवं रोहित चौधरी ने बताया कि भाजयुमो की नगर के सभी क्षेत्रों में विधानसभावार युवा मोर्चा की बैठकें की जा रही है, इसी क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र क्रं1 की बैठक शासकीय कन्या उ.मा.वि. बडागणपति चौराहे पर संपन्न हुई।
बैठक में विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि मैंने भी वर्षो युवा मोर्चा में काम किया है और युवा मोर्चा का कार्य करते-करते एक सामान्य कार्यकर्ता से आज विधायक तक पहुंचा हूं।
आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि आप सब भी पूर्ण तल्लिनता के साथ पार्टी के कार्य करने में लग जाये। आप सब भी कार्य करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता से भविष्य में पार्टी के कहीं ना कहीं बड़े पदों पर कार्य करेंगे।
बैठक में विधायक सुदर्शन गुप्ता, पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना के नगर प्रभारी कमल वाघेला, भाजपा नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्षी, मुकेशसिंह राजावत, मनस्वी पाटीदार, संदीप दुबे, रोहित चौधरी, मयुरेश पिंगले, मोहित वर्मा, प्रमोद रघुवंशी, राहुल जायसवाल, विक्की रघुवंशी, विशाल यादव, सुमित त्रिवेदी, सागर मांजरेकर, नीरज साहू, राहुल राणे आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी कड़ी में कल दिनांक 21 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2, 3 4 एवं राऊ विधानसभा में भाजयुमो की बैठकें आयोजित की गई है। संचालन महामंत्री रोहित चौधरी ने किया एवं आभार महामंत्री मयुरेश पिंगले ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)