मासूम आसिफा के लिए दुआ मांगते रो पड़ी आंखे

इंदौर। जुम्मे की नमाज़ बाद दरगाह मैदान का मंज़र बड़ा ही भावुक हो उठा। नारी सम्मान के लिए इकट्ठा हुई भीड़ उस वक़्त खुद को काबू नहीं कर पाई जब आसिफा को खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए दुआ मांगी तो हजारों आंखें फफक फफकर रो पड़ीं। मुस्लिम समाज के प्रमुख अन्नू पटेल ने कहा आसिफा के साथ हुए ज़ुल्म से हर इंसान बैचेन हैं और गुस्से में हैं। आज हमारी आंख ही नहीं दिल भी रो रहा हैं।

उन्होंने कहा इतनी गिरावट पहले कभी नहीं देखी लेकिन नफरत की शिद्दत और हैंवानियत के इस नंगे नाच से देश और मानवता के लिए खतरा हैं। दरगाह मैदान पर अन्नू पटेल, मेहमूद भाई, उमर भाई,जावेद पटेल सहित हज़ारों लोगों ने आसिफा को खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए दुआ मांगी। सभी ने आसिफा के गुनाहगारों को फांसी देने की मांग की। (खबरनेशन)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment