राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश संगठन प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात की

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने दिल्ली पहुँचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर शाह ने राकेश सिंह को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

बाद में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद व मध्यप्रदेश के संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे एवं केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के निवास पहुँचकर मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment