प्रधानमंत्री की नार्डिक देशों में ऐतिहासिक स्वीकार्यता

एनएसजी और सुरक्षा परिषद सदस्यता का जोरदार समर्थन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सांसद आलोक संजर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाॅर्डिक देशों की यात्रा ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। स्वीडन, नार्वे, आइसलेंड, डेनमार्क और फिनलेंड विश्व के हेप्पीनेस इंडेक्स में सर्वोच्च देश हैं। मानव विकास के क्षेत्र में नार्डिक देश विश्व में कीर्तिमान बन चुके हैं। इन देशों ने नरेन्द्र मोदी को भरोसा दिलाया कि भारत को एनएसजी की सदस्यता का समर्थन किया जायेगा। इसी तरह संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 वी शताब्दी के अनुरूप विस्तारित कर भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के भारत के दावे का समर्थन किया जायेगा। हर दृष्टि से भारत सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता का हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि इन पांच स्केडिनेवियन देशों के शिखर सम्मेलन में पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री शामिल हुआ हैं। प्रधानमंत्री की यह यात्रा बेहद लाभदायक सिद्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि नार्डिक देश दुनिया के सकल आय, प्रति व्यक्ति आय की दृष्टि से समृद्ध देश हैं। गुणवत्ता और नवाचार की दृष्टि से इनका योगदान बेजोड़ हैं। भारत इन देशों से बहुत कुछ सीख सकता हैं।

संजर ने कहा कि नार्डिक देशों ने भारत की आतंकवाद की चिंता को शेयर किया हैं तथा भारत के साथ सहयोग पर सहमति जतायी हैं। इसका आने वाले दिनों में अच्छा नतीजा सामने आयेगा। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment