भाजपा महिला मोर्चा ने उज्जवला दिवस मनाकर किया हितग्राही सम्मेलन
इंदौर। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित व मीडिया प्रभारी सुशालिनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी विधानसभाओं में महिला मोर्चा के द्वारा उज्जवला दिवस मनाया गया। सभी विधानसभाओ में जरूरतमंद महिलाओं, हितग्राहियों को निःशुल्क टंकी और गैस चूल्हा वितरित किया गया। विधासभा क्षेत्र क्रं1 में विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद दीपक जैन(टीनू), शोभा गर्ग, राकेश शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ हितग्राही सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 2 में विधायक रमेश मेंदोला, श्रद्धा दुबे, गणेश गोयल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए।
इसी तरह क्षेत्र क्रं 3 में जयंत भिसे, पद्म भोजे, संगीता सातालकर, अंकुर गैस एजेंसी के मालिक अभय पीपाडा, हंसा पीपाडा, मनीष शर्मा, सोहन जाँचपुरे, विकास गुप्ता, सुशालिनी शर्मा ने उपस्थित हितग्राही महिलाओं को निशुल्क कनेक्शन बांटे और साथ ही नए फार्म भी भरवाए गए।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 4 में महापौर मालिनी गौड़, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, मंडल अध्यक्ष महेश कुकरेजा, दारा भैया, बबिता गुप्ता, अनुराधा शर्मा, सुनीता वर्मा, विनय जैन, इंद्रा खत्री, मनोहर व्यास, साईं लक्ष्मी गैस एजेंसी के मालिक कमल राजौरिया, अनिता व्यास, रेखा ठाकुर, अरुणा श्रीवास्तव, इंदु श्रीवास्तव ने सभी जरूरतमंद महिलाओं को आज उज्जवला दिवस के अवसर पर निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे।
विधानसभा क्षेत्र क्रं 5 के मयूर नगर, और मूसाखेड़ी में विधायक महेंद्र हार्डिया, सुनील वर्मा, दिनेश सोनगरा, नंदकिशोर पहाड़िया, जितेंद्र चौधरी, मंजू गोयल और बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। साथ ही शेष रहे जरूरतमंदों के नये फार्म भरवाये गये। (खबरनेशन / Khabarnation)