आयुक्त देर रात्रि 1:00 बजे पैचवर्क का कार्य देखने पहुंचे
बिटूमीन कंटेंट पैच वर्क कार्य का अपने सामने कराया टेस्ट
निगम की 6 टीम कर रही है क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क कार्य
*मधु मिलन, पटेल प्रतिमा, धोबी घाट ब्रिज का किया निरीक्षण
पेचवर्क कार्य में उपयोग किए जाने वाले मटेरियल का प्लांट पर जाकर गुणवत्ता का करें निरीक्षण- आयुक्त
समस्त जोनल अधिकारी पेचवर्क कार्य के दौरान रहे मौके पर रहे उपस्थित
झोनल अधिकारी श्री शांतिलाल यादव निरीक्षण स्थल पर देरी से पहुंचने पर लगाई फटकार
रात में पैच वर्क कार्य के दौरान सुरक्षा हेतु यातायात पुलिस के साथ समन्वय करते हुए बेरीकेटिंग करने के लिए निर्देश
सुबह 6.30 बजे फिर देखने निकले सफाई व्यवस्था
बड़ा गणपति चौराहा पर ओवर ब्रिज निर्माण में बाधक ड्रैनेज व पानी की लाइन का किया निरीक्षण
Khabar Nation
इन्दौर
आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा वर्षा काल के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर विभिन्न क्षेत्रों में निगम की 6 टीमों के माध्यम से किए जा रहे पेचवर्क कार्य का देर रात्रि 1:00 बजे से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अभय राजनगांवकर, झोनल अधिकारी श्री गीतेश तिवारी, श्री शांतिलाल यादव, उप यंत्री श्री चंदन सिंह, श्री राहुल शर्मा सहित ठेकेदार उपस्थित थे।
आयुक्त श्री यादव द्वारा देर रात्रि 1:00 बजे से रात्रि 2.30 बजे तक मधु मिलन चौराहा, पटेल प्रतिमा चौराहे के आसपास क्षतिग्रस्त सड़कों पर निगम की टीम द्वारा किए जा रहे बिटूमीन कंटेंट पैच वर्क कार्य का अवलोकन किया। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा कलेक्टर चौराहा धोबी घाट ब्रिज पर निगम की दूसरी टीम के माध्यम से किया जा रहे बिटूमीन कंटेंट पेचवर्क कार्य का अवलोकन करते हुए, बिटूमीन कंटेंट का मौका स्थल पर अपने सामने टेस्ट भी कराया।
आयुक्त द्वारा पेचवर्क कार्य के निरीक्षण के दौरान समस्त जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने जोन क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे पेचवर्क कार्य के दौरान वह मौका स्थल पर उपस्थित रहकर सड़क की लेवल को ठीक करने एवं पेचवर्क कार्य की गुणवत्ता का स्वयं अनिवार्य रूप से चेक करें। देर रात में किया जा रहे पेज पर कार्य के दौरान यातायात पुलिस से समन्वय करते हुए कार्य स्थल पर पर्याप्त बेरिकेटिंग एवं रोड डायवर्शन करने के भी निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री यादव द्वारा देर रात्रि में धोबी घाट ब्रिज पर पेचवर्क कार्य निरीक्षण स्थल पर जोनल अधिकारी शांतिलाल यादव के देर से पहुंचने पर आयुक्त द्वारा फटकार लगाते हुए , अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर को जोनल अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आयुक्त द्वारा विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि पेचवर्क कार्य के दौरान मटेरियल की गुणवत्ता का मौका स्थल के साथ ही प्लांट पर जाकर भी चेक करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वारा शहर में किया जा रहे पेचवर्क कार्य को समय सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए।
सुबह 6.30 बजे से सफाई व्यवस्था देखने निकले
आयुक्त श्री यादव देर रात्रि 2.30 बजे तक पेचवर्क कार्य के निरीक्षण के पश्चात आज सुबह 6:30 बजे से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले । आयुक्त श्री यादव द्वारा जोन क्रमांक 3 में शांति पथ पर रखे हुए पाइपों के पीछे सफाई संतोषजनक नहीं होने पर सी एस आई को सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए इसके पश्चात पोलो ग्राउंड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया यहां पर ठेला गाड़ी पर डस्टबिन रखने हेतु एनजीओ को ठेला गाड़ी वालों को समझाइए देने के निर्देश दिए गए समझाइए के बाद भी डस्टबिन नहीं रखने पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री यादव द्वारा जेल रोड, छावनी रोड, अग्रसेन चौराहा, नौलखा चौराहा ,तीन इमली चौराहा, रिंग रोड, आईटी पार्क चौराहा, मूसाखेड़ी चौराहा, शिवनगर, विराटनगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के साथ विराटनगर में पानी की समस्या के संबंध में क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा की गई तथा कार्यपालन यंत्री नर्मदा श्री संजीव श्रीवास्तव को विराटनगर में पानी की समस्या के समाधान हेतु निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आयुक्त श्री यादव द्वारा तीन इमली चौराहा एवं बड़ा गणपति चौराहा पर किए जा रहे पेचवर्क कार्य का भी सुबह निरीक्षण किया गया।
बड़ा गणपति चौराहा पर ओवर ब्रिज निर्माण में बाधक ड्रैनेज व पानी की लाइन का किया निरीक्षण
आयुक्त श्री यादव द्वारा बड़ा गणपति चौराहा पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित ओवर ब्रिज निर्माण में बाधक ड्रैनेज व पानी की लाइन का निरीक्षण किया गया और जानकारी ली गई, आयुक्त द्वारा ड्रैनेज व पानी की लाइन शिफ्ट करने हेतु टेंडर प्रक्रिया करने के निर्देश दिए गए।
विदित हो कि इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बड़ा गणपति पर ब्रिज निर्माण किया जाना प्रस्तावित है तथा ब्रिज निर्माण के लिए बाधक ड्रैनेज लाइन एवं पानी की लाइन को शिफ्ट किया जाना होगा उक्त लाइनें शिफ्ट करने में होने वाली व्यय राशि का वहन इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।