राजस्व मंत्री गुप्ता ने बाँटे नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन
भोपाल। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने वार्ड क्रमांक-33 के शिव चौक भीम नगर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 51 महिलाओं को नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किये। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं, वे निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भरवाकर जमा करा दें, उन्हें भी इस योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ : राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सक्सेस स्पोर्ट क्लब एवं मंत्रालय स्पोर्ट क्लब वल्लभ भवन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दक्षिण-पश्चिम विधानसभा विधायक ट्रॉफी कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 13 मई तक चलेगी। इसमें शासकीय विभाग, निगम-मण्डल और बैंकों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
गुप्ता ने इस मौके पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम करने वाले कैरम खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शंकर माकोरिया इस मौके पर मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)