राज्य मंत्री सारंग ने स्वर्ण गदा अर्पण समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने स्वर्ण गदा अर्पण समारोह शोभा-यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर सुदाम खांडे, डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी, एडीएम जी.पी. माली और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

राज्य मंत्री सारंग ने 13 मई को शोभा-यात्रा शुरू होने वाले स्थान पर बनाये जा रहे पंडाल और रचना नगर से छोला मंदिर तक शोभा-यात्रा मार्ग पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। खेड़ापति हनुमान स्वर्ण गदा अर्पण समारोह 13-14 मई को होगा। शोभा-यात्रा 13 मई को शाम 4 बजे जनता क्वार्टर, रचना नगर से शुरू होकर छोला दशहरा मैदान खेड़ापति मंदिर पहुँचेगी। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment