​संवेदना को दर्शाती मलाल

तेजन दीक्षित फ़िल्मस के बैनर में बनी सेंट्रल इंडिया की पहली वेब स्टोरीज़ 'रिग्रेट' के आखिरी एपिसोड 'मलाल' में माँ की ममता और और उसके महत्व को दर्शाया हैं। आज के युवाओ की बदलती जीवनशैली और महत्वकांक्षाओं के चलते जिस तरह अपनी माँ के साथ जो व्यहवार परिवर्तित करते हैं, और माँ की भावनाओ को ठेस पहुँचाते हैं, ऐसी ही परिस्थिति को तेजन दीक्षित ने लिख कर बेहद मार्मिक एवं दिल को छू लेने वाली एक अनूठी कहानी के रूप में प्रदर्शित किया हैं। मलाल उन सभी युवाओं को आगाह करती हैं जो ऐसी ही परिस्थितयों का सामना कर रहे हों तो अभी सम्भल कर वक़्त रहते सुधार ले ताकि कल उन्हें कोई 'मलाल' न रह जाए। 

इस मदर्स डे पर तेजन दीक्षित के द्वारा लिखी एवं निर्देशित यह फ़िल्म एक बेहतरीन पेशकश हैं। इसमें मुख्य कलाकार डॉ. सरिता राव (कार्डियोलॉजिस्ट) और पुष्पांशु खले हैं, हमेशा से ही तेजन दीक्षित लीग से हटकर फिल्मों का निर्माण करते आ रहे हैं, उसी कड़ी को इन्होंने आगे बढ़ाया हैं। रिग्रेट वेब स्टोरीज में पहले 'द लास्ट वैलेंटाइन्स डे' फरवरी में और 'एहसास' अप्रैल में ऑनलाइन रिलीज हो चुकी हैं। जिनको दर्शकों की सहारना मिल चुकी हैं। आपको बता दे कि तेजन दीक्षित और उनके भाई तनुज दीक्षित दक्षिण भारतिय फिल्मों में बतौर अभिनेता काम कर रहे हैं, इन दोनों को वहां दीक्षित ब्रदर्स के नाम से जाना जाता हैं। आने वाले समय मे भी दीक्षित ब्रदर्स कई सारे प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment