प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ने शहरों से जोड़े गाँव

भोपाल। डिण्डोरी जिले के अमरपुर विकासखंड में सक्का-अमरपुर रोड से ग्राम लालपुर तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बन जाने से ग्राम लालपुर अब मुख्य सड़क से जुड़ गया हैं। अब इन गाँवों के आकाश नामदेव, दीपक, कमल सिंह जैसे हजारों ग्रामीणों का जीवन खुशहाल हो गया हैं। शासन की जननी एक्सप्रेस, 108 एम्बुलेंस, डायल-100, स्कूल बसें और अन्य सवारी गाड़ियाँ लालपुर पहुँचने लगी हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण 78 लाख 49 हजार रुपये की लागत से कराया गया हैं। अब ग्राम लालपुर के निवासियों को अन्य ग्रामों और शहर तक आने-जाने में आसानी हो गई हैं।

सिक्का-अमरपुर-लालपुर प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण पीआईयू विभाग द्वारा करवाया गया हैं। इस सड़क की लम्बाई 2.4 किलोमीटर हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बन जाने से ग्रामीणों को हर मौसम में कहीं भी आने-जाने में असुविधा नहीं होती। ग्राम लालपुर के आकाश की बुलेरो गाड़ी भी उसके घर तक आसानी से पहुँचने लगी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment