एक दिवसीय रोजगार मेला (युवा संगम कार्यक्रम) 13 अक्टूबर को

500 से अधिक रिक्त पदों पर किया जाएगा युवाओं का चयन

Khabar Nation

इन्दौर

राज्य शासन के निर्देशानुसार इंदौर जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आगामी 13 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला (युवा संगम कार्यक्रम) का आयोजन किया गया है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और जिला उद्योग केन्द्र इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। मेले का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नन्दा नगर इन्दौर में किया जा रहा है।

      उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मंडलोई ने बताया कि इस मेले में जहां एक ओर युवाओं को प्रतिष्ठित क्षेत्र की निजी कम्पनियों में नौकरी दिलाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर खुद का व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को लोन के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- Patrika, Medplus India, JJMD SkillTech Private limited, Just Dial, Aisect, INFINITY FABTECH PRIVATE LIMITED, Coderwing, रूपरंग स्टोर्स आदि के द्वारा 500 से अधिक रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रारम्भिक रूप से चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में बैक ऑफिस, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फार्माशिष्ट, सैल्स, बीपीओ, हैप्पर, डिजीटल मार्केटिंग तथा टेक्नीशियन जैसे फिटर/इलेक्ट्रीशियन/ टर्नर/ मशीनिष्ट, वैल्डर आदि पदों हेतु साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की पॉचवी से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास एवं तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसी आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लावें।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment