दीनदयाल रसोई से रोजाना 30 हजार लोगों को 5 रुपये में मिल रहा पौष्टिक भोजन

भोपाल। दीनदयाल रसोई योजना के माध्यम से प्रदेश में प्रति-दिन लगभग 30 हजार लोगों को मात्र 5 रुपये प्रति थाली में स्वच्छ, सस्ता और पौष्टिक भोजन खिलाया जा रहा है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने बताया कि दीनदयाल रसोई योजना प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी योजना है। इसका उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम कार्यों हेतु आने वाले गरीब श्रमिकों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रदेश के 51 जिलों में 55 दीनदयाल रसोई केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केन्द्रों को रियायती दर पर खाद्यान्न की आपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाती है। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment