मासिक सैनिक सम्मेलन 15 अक्टूबर को

Khabar Nation

इन्दौर

      इंदौर जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों में निवासित सभी पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, विधवाओं एवं आश्रितों हेतु प्रतिमाह आयोजित होने वाले मासिक सैनिक सम्मेलन 15 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जयरामपुर कालोनी इंदौर के सभागार में किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नगेश चंद्र मालवीय (सेवानिवृत) सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं का निदान किया जायेगा एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment