कल तक सब्जी बेचने वाले मनोज बने दुकान के मालिक

भोपाल। राज्य सरकार की स्वरोजगार योजना अनेक युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में मददगार बनी हैं। इस तरह की मदद से बुरहानपुर जिले के नागझिरी के मनोज निम्भोरे, जो कल तक गली-गली घुम कर ठेले पर सब्जी बेचा करते थे, आज वे सफलता के साथ अंडे की दुकान चला रहे हैं। सब्जी के व्यवसाय से मनोज को इतनी भी आमदनी नहीं हो पाती थी, जिससे वे अपने परिवार का ठीक तरह से गुजर बसर कर सके। 

मनोज के मन में हमेशा यह इच्छा थी कि वे अपना स्वयं का व्यवसाय करे, लेकिन उनकी इच्छा में सबसे बढ़ी बाधा थी पूँजी की। इसके संबंध में उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। अन्त्यवसायी कार्यालय के अधिकारी ने उन्हें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी। उनकी प्रबल इच्छा को देखकर उनका प्रकरण तैयार कर राष्ट्रीयकृत बैंक को भेजा गया हैं। युवा मनोज का 6 लाख रूपये का प्रकरण मँजूर हुआ। उन्हें योजना में करीब 2 लाख रूपये की राशि सब्सिडी के रूप में भी मिली। आज मनोज सफलता पूर्वक अंडे की दुकान चला रहे हैं। उन्हें दुकान से अब प्रतिमाह 25 से 30 हजार रूपये की आमदनी भी हो रही हैं।

मनोज के परिवार के लोग भी उन्हें व्यवसाय में मदद कर रहे हैं। उनकी दुकान का अंडा मध्यप्रदेश के कई गांवों में तो बिक ही रहा हैं, बल्कि महाराष्ट्र के अंतुर्ली, रावेर, एदलाबाद, बाघोड़ा, कार्जोद, खानापुर सहित अन्य गांवों में भी बिक रहा हैं। मनोज ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली मदद के बारे में अपने कई साथियों से भी चर्चा की हैं। उनके कई मित्रों ने भी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेना का मन बनाया हैं। स्वयं के व्यापार से मनोज की गांव में भी प्रतिष्ठा बढ़ी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment