बिजली को तरस रहा शमशाबाद नगर का शासकीय कॉलेज

अव्यवस्थाओँ के कारण छात्र छात्रायें परेशान
 

धर्मेन्द्र प्रजापति
 

शमशाबाद। उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा के प्रयासों से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को  दी गई सौगात कॉलेज भवन परेशानी में घिरा हुआ है। दिसम्बर माह से मोहनपुरा गाँव में नवीन भवन शुरू हो गया हैं लेकिन अभी भी नवीन भवन में लाइट न होने से कॉलेज के कागजी कार्य नही हो पा रहे हैं। कम्प्यूटर हैं लेकिन लाइट न होने से छात्र छात्रायें कम्प्यूटर नही चला पा रहे हैं। लाइट न होने से पंखे, पानी की मोटर नही चल पा रही हैं।

प्रभारी प्राचार्य ने कई बार लिखित रूप से विद्युत मंडल कार्यालय स्थानीय, विदिशा कार्यालय में ट्रांसफार्मर रखवाने के लिये स्टीमेट बनाने, सर्वे कराने को कह चुके हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नही दे रहे। कॉलेज के पास में रहने वाले ग्रामीण से लाइट की डोरी डालकर काम चलाना पड़ रहा है।

जब एस.आर.तिवारी प्रभारी प्राचार्य से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि मैं दिसम्बर माह में विद्युत मंडल कार्यालय में लिखित रूप से सर्वे कराने नया ट्रांसफार्मर रखने के लिये आवेदन दे चुका हूँ। लाइट न होने से कॉलेज के काम नही हो पा रहे छात्र छात्रायें परेशान हो रहे हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment