भाजपा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिला जनजागरण कार्यक्रम
भाजपा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिला जनजागरण कार्यक्रम
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ की संयोजिका रेखा बोरसी ने चितावद नई बस्ती’ में महिला जनजारण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।
कार्यक्रम की अतिथि भाजपा महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष पदमा भोजे थी और मुख्य वक्ता भाजपा मुख्यमन्त्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ के संयोजक कैलाश यादव थे।
कार्यक्रम में कैलाश यादव ने महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि सारी दुनिया आज महिला दिवस मनाकर उन्हें सम्मान दे रही है। इस भारतवर्ष में सदियो से महिला सम्मानित हो रही है, पौराणिक काल से अब तक भारत में स्त्री पूज्यनीय रही हैे। सती अरुंधति जिनके अभिषेक से सात नदियो का जन्म हुआ जिनमें सरयू, तमसा और मोक्ष, दायनीय, क्षिप्रा प्रमुख है, आज भी कन्या के विवाह के समय कन्या फेरे के वक्त अग्नि के सामने सती अरुन्धती का स्मरण करती है तो उसका वैवाहिक जीवन सफल होता है। उसे कोई कठनाई का सामना नही करना पड़ता है। ऐसी महान सतियो की देश में कमी नहीं है। इनमें से ही सती अनुसुइया, सति सावित्री, जानकी सति, रानी चेन्नमा और इंदौर की देवी अहिल्याबाई है। ऐसी हमारी पूज्य मातृ शक्तियों को आदर्श मानकर अपना और आपने परिवार के बच्चों का परिचय कराना आज आवश्यक हो गया है, क्योकि चरित्र निर्माण के लिये आदर्श जरूरी है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामन्त्री प्रदीप गढ़वाल और आभार शकुन्तलाबाई ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से मुख्यमन्त्री तीर्थ-दर्शन योजना के फार्म भराये गये। इस अवसर पर 5 बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान भी किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर की महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ द्वारा शहर में चलने वाली सभी सिटी व आई बस में महिलाओ के लिये ’मुफ्त’ यात्रा की घोषणा पर मिठाई वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के नगर सह सयोंजक राकेशजी सोमवत, अभय जैन, राजेन्द्र यादव राजू भैया और अनवर दहलवी, मिडिया प्रभारी आशीष सोनी, सह मीडिया प्रभारी विशाल सोनकर, आईटी प्रभारी अनिता व्यास और नगर कार्यकारिणी सदस्य हरविंदरकोर, शिवा सिलावट एवं मण्डलों के संयोजक दिनेश वर्मा, राधेश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थी। (खबरनेशन / Khabarnation)