खान क्रिकेट क्लब ने जीती विधायक ट्रॉफी

इंदौर। चिमनबाग मैदान पर विधायक ट्रॉफी का समापन खिलाड़ियों को सफलता के सूत्र देने के साथ विधायक उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर विजेता टीम एमएस खान क्रिकेट क्लब को विधायक उषा ठाकुर ने 7 फीट की आकर्षक ट्रॉफी भेंट की। जैसे ही विजेता टीम को 7 फीट की आकर्षक ट्रॉफी भेंट की गई तो मैदान पर मौजूद सभी क्रिकेट खिलाड़ी और खेल प्रेमी खुशी से चहक उठे।

ख़ास बात ये रही कि चौकों-छक्कों से ज़्यादा खिलाड़ियों को विधायक उषा ठाकुर ने ट्राफी बांट दी। तक़रीबन 185 ट्राफी बांटी गई। विधायक ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 की 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में एमएस खान क्रिकेट क्लब ने 28 रन का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया। उपविजेता यंग वीआईपी क्लब रहा। एमएस खान क्लब की तरफ से संजीव कोठारी ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। विजेता, उपविजेता और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार विधायक उषा ठाकुर, कमाल भाई, महफूज़ पठान, इस्माइल खान, शाहिद अली, आदित्य दीक्षित, गोविंद पवार, मनस्वी पाटीदार, अनवर देहलवी, विनोद खंडेलवाल, देवकीनंदन, फ़िरोज़ पठान, इक़बाल अज्जु, इमरान नूर, फ़िरोज़ पठान, साजिद अंसारी, के आतिथ्य में पुरस्कार वितरित किए गए। 

विधायक उषा ठाकुर ने खिलाड़ियों से कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत की जाए तो मंजिल जरूर मिलती हैं। उन्होंने कहा कि किसी असफलता से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि कमियों को दूर कर आगे बढ़ना चाहिए। भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्र क्रमांक 3 के द्वारा आयोजित क्रिकेट ट्राफी के अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत भावेश दवे, मजहर पठान, फिरोज पठान, इकबाल अज्जू, गजानंद गावडे, गब्बर रघुवंशी, अजय राठौर, शकील खान आदि ने किया कार्यक्रम का संचालन महफूज पठान ने किया इस अवसर पर विधायक ट्रॉफी में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment