केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए आर्थिक कवच बनी: वीरेन्द्र कुमार

प्रदेश किसानों के परिश्रम से कृषि उत्पादन में देश में सिरमौर बनाः रावत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मान यात्रा के अंतर्गत आज टीकमगढ़ में केन्द्रीय महिला एवं वाल विकास राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत ने दमोह और सागर जिले में आयोजित किसान सम्मान यात्रा में पहुंचकर किसान सम्मेलन को संबोधित किया और उन्नतशील किसानों को शाल श्रीफल से सम्मान किया।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने किसानों का अभिन्नदन करते हुए कहा कि प्रदेश ने कृषि उत्पादन और उत्पादकता में कीर्तिमान बनाया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की तस्वीर और किसान की तकदीर बदली हैं। कृषि क्षेत्र में आजादी के बाद 55 वर्षो में जितना काम नहीं हुआ उतना काम मध्यप्रदेश में पिछले 14 वर्षों में हुआ हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसान को कर्ज देकर किसानों को खुशहाली प्रदान की हैं। प्रदेश सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य 1765 रू. पर 265 रू. प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि देकर किसानों से 2000 रू. प्रति क्विंटल पर गेहूं खरीदेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल बेचे गये गेहूं पर भी 200 रू. क्विंटल भुगतान देकर किसान की खुशहाली का मार्ग खोलने का कार्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया हैं। मसूर, चना और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के साथ 100 रू. क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार किसानों के लिए आर्थिक कवच सिद्ध हुई हैं। किसानों के परिश्रम से आज मध्यप्रदेश देश में कृषि उत्पादन में सरप्लस स्टेट बना हैं।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने दमोह और सागर जिले में आयोजित किसान सम्मान यात्रा के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में 2003 के पूर्व साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई को बढ़ाकर 40 लाख हेक्टेयर किया गया। हर खेत को पानी भाजपा की प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना वरदान साबित हुई हैं। मध्यप्रदेश में साढ़े 17 लाख से अधिक डिफाल्टर किसानों की 2600 करोड़ रू. की ब्याज राशि माफ कर किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने अन्नदाता के योगदान को अमुल्य मानकर भावान्तर भुगतान योजना का कवच दिया हैं। साढ़े दस लाख किसानों को साढ़े 1500 करोड़ रू. भावान्तर राशि उनके खातों में पहुंचाई हैं।

आज सागर जिले की देवरी विधानसभा में सांसद प्रहलाद पटेल, धार में वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, खण्डवा जिले में पंधाना विधानसभा में विजय शाह, मंत्री अंतर सिंह आर्य, खरगौन जिले में बालकृष्ण पाटीदार, अनूपपुर विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामलाल रौतेल ने किसान सम्मान यात्रा में शामिल होकर किसानों का सम्मान किया। प्रदेश के सभी विधानसभाओं में किसान सम्मान यात्राओं ने जोर पकड़ा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment