भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नगर पदाधिकारियों का दायित्व बोध कार्यक्रम समपन्न

इन्दौर। भाजपा कार्यालय पर भाजपा व्यवसायिक (प्रोफेशनल) प्रकोष्ठ के नगर संयेाजक सुरजीत सिंह वालिया, सहसंयोजक गुरमीत सिंह टूटेजा सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में संकल्प दिलाकर दायित्व बोध कराया। 

इस अवसर पर कैलाश शर्मा ने बडी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी भाजपा के निष्ठावान देवदुर्लभ क्षमतावान कार्यकर्ता हैं आप सभी शहर के प्रत्येक परिवार के पास जाकर उनकी समस्याओं को जाने और सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले इस दिशा में कार्य करें। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के इस दायित्व के साथ आप सभी पदाधिकारियों को व्यवसाय में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का समाधान हमारी सरकार व वरिष्ठजनों तथा अधिकारियों की जानकारी में लाकर करना हैं। भाारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं अनुशासन के अनुसार ही आप सभी को कार्य करना हैं।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में कार्यालय पहुंचकर पदभार गृहण किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा नगर महामंत्री श्रद्धा दुबे, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्षी, गुरमितसिंह टूटेजा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय प्रचार टीम में शामिल उत्तमसिंह वालिया ने भाजपा व देशभक्ति के कई नगमें सुनाकर कार्यकर्ताओं का दिल जीता।

कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री अखिलेश शाह ने किया एवं आभार सुरजीत सिंह वालिया ने माना। (खबरनेशन / Khabarnation)
    

Share:


Related Articles


Leave a Comment