कांग्रेसी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध अभद्र, भड़काऊ भाषण

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश को दिए ज्ञापन में कांग्रेसी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध अभद्र और भडकाऊ भाषण करने का आरोप लगाया है।
 

भाजपा ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि कोलारस उपचुनाव में ग्राम दीगोदी में पिछले दिनों एक चुनावी सभा में प्रशासन के कर्मियों द्वारा महिलाओं से साड़ी छीनने और एक हजार रूपए का पैकेट छीनने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों की चोर लुटेरा कहकर संबोधित किया है। इस भाषण से सरकारी कर्मचारियों में क्षोभ है और आंदोलित हो रहे है। इसकी परिणति यदि निर्वाचन कार्य में बाधा के रूप में होती है तो इसकी जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की होगी। सिंधिया द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण की शिकायत 11 फरवरी 2018 को की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही न होना संदेह उत्पन्न करता है। ज्ञापन में तत्काल कार्यवाही की मांग की गयी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरूद्ध कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment