मतदान केन्द्रों की विजय से मुंगावली के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा
मतदान केन्द्रों तक युवा मोर्चा ने संभाली कमान
अशोकनगर। मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की पार्टी प्रत्याशी बाईसाहब यादव के समर्थन में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सघन जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार में जुटें है। पाण्डे ने मुंगावली विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सहराई, पिपरई में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों की विजय से मुंगावली के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। मतदान केन्द्र की जीत ही उपचुनाव की जीत है। उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत कर सक्रियता से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आव्हान किया।
पाण्डे ने मुंगावली मंडल में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की पक्षधर है। मुंगावली का विकास भाजपा की प्राथमिकता में है। युवा मोर्चा की मुंगावली की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने 24 फरवरी को कमल का बटन दबाकर प्रत्याशी बाईसाहब यादव को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द लोधी, प्रतीक तिवारी, राजेन्द्र उपाध्याय, रीतेश बिरथरे सहित बडी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)