फेसबुक पेज पर प्रायोजित विज्ञापन में राष्ट्रीय ध्वज का दुरूपयोग
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपने बैनर में राष्ट्रीय ध्वज का दुरूपयोग कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। फेसबुक पृष्ठ पर विज्ञापन प्रायोजित होता है जिसके लिए भुगतान करना पड़ता है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल को प्रस्तुत शिकायत में कहा गया है कि इंसपायरिंग स्टोरीज आफ यंग लीडर्स आफ इंडिया पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, कोलारस के कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव के चित्र प्रदर्शित किए गए है। कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पंजा भी प्रदर्शित किया गया है। पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय ध्वज भी दर्शाया गया है। राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह दुरूपयोग वर्जित होने के साथ आचार संहिता का उल्लंघन है। फेसबुक पेज प्रायोजित किया जाता है जिस पर लाखों रूपए भुगतान करना पड़ता है। भाजपा ने इस पृष्ठ का भुगतान कोलारस के कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव के एकाउंट में जोड़े जाने और आचार संहिता का उल्लंघन के लिए कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। (खबरनेशन / Khabarnation)