प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल से रवाना

मंत्रीगण सहित जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी विदाई

भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 14, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को राजकीय विमानतल से भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी को गृह मंत्री डॅ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना सहित जन-प्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक, सेना तथा पुलिस अधिकारियों  ने अभिवादन कर विदाई दी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी सागर जिले के बीना में 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का शुभारंभ करने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा राजकीय विमान तल पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री मोदी वायुसेना वन विशेष विमान से रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए दोपहर सवा दो बजे रवाना हुए। इस अवसर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी सहित विभिन्न निगम एवम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment