बिरसिंहपुर नगर परिषद अध्यक्ष सहित 60 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मीडिया प्रभारी के समक्ष सदस्यता ग्रहण की

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को सतना जिले के बिरसिंहपुर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी प्रजापति एवं परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री धनीलाल प्रजापति, बसपा से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मजीद खान एवं वर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती समीन खान के साथ जिले की बजाग जनपद पंचायत के 65 से अधिक पंच, सरपंच और जनजाति कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री पंकज टेकाम के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। साथ ही पार्टी के सदस्यता के टोल फ्री नंबर 7000230230 पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने पर बिरसिंहपुर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की योजना से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है।
पार्टी की सदस्यता लेने वालों में जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक श्री आशीष कुमार कोल, बिरसिंहपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार केशरवानी, सरपंच श्री कैलाश मरावी, श्री सुभाष सिंह, श्रीमती राम बाई, श्रीमती सुकतबाई वनवासी, श्री जेठलाल धुर्वे, श्री मानसिंह धुर्वे, श्री अनूप सिंह, श्री संजय सिंह धुर्वे सहित 65 से अधिक पंच एवं जनजाति कार्यकर्ता व व्यापारीगण शामिल थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment