मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष बेगमगंज के कांग्रेस नेता डॉ. रवि शर्मा भाजपा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष मुख्यमंत्री निवास पर रायसेन जिले के बेगमगंज से कांग्रेस नेता डॉ. शर्मा सहित एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

1 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर रायसेन जिले के बेगमगंज के कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, कद्दावर किसान नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रवि शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रायसेन जिले के एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक श्री रामपाल सिंह एवं रायसेन जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:

Next

मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष बेगमगंज के कांग्रेस नेता डॉ. रवि शर्मा भाजपा में हुए शामिल


Related Articles


Leave a Comment