पूर्व जनपद अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस और ठगबंधन की बीमारी को हमें आने वाले चुनाव में हराकर पूरी तरह ख़त्म करना है

प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा में किया जन संवाद

खबर नेशन/ Khabar Nation

बदनावर। कांग्रेस के नेता आज सुन्दर-कांड का पाठ कर रहें है, ये वही कांग्रेसी है जिन्होंने भगवान राम को ही नाकार दिया था। कांग्रेस ने हमेशा जनता को भड़काने का काम किया है इसके कई उदाहरण  है लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के मामले में फैसला दिया तो पूरे देश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सबके साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर धर्म का सम्मान किया है जबकि कांग्रेस और उसके ठगबंधन ने सनातन धर्म को ही एक बीमारी बताया। सनातन को रोग बताने वाले इस ठगबंधन की बीमारी को हमें आने वाले चुनाव में हराकर पूरी तरह ख़त्म करना है। यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ मोहन यादव और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने रविवार को झाबुआ और धार जिले की विधानसभाओं में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जन सभाओं को संबोधित करते हुए कही।

खंडवा से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को झाबुआ जिले के रायपुरिया से प्रारम्भ हुई। रायपुरिया में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, पेटलावद विधानसभा की पार्टी प्रत्याशी श्रीमती निर्मला भूरिया, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सुराणा, श्री संजय कहार, श्रीमती धानु बाई पाटीदार, श्रीमती संगीता डामोर, श्रीमती सुभद्रा पाटीदार यात्रा में शामिल थी। यहाँ से यात्रा झकनावदा होते हुए सरदारपुर विधानसभा के भानगढ़, राजगढ़, सरदारपुर, लाबरिया, राजोद पहुंची भेंसोला से यात्रा ने धार जिले की बदनावर विधानसभा में प्रवेश किया। यहाँ प्रदेश सरकार के मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अगवानी करते हुए यात्रा में शामिल हुए। बदनावर में हुई मंच सभा को मंत्री द्वय डॉ यादव और श्री दत्तीगांव ने संबोधित किया।

कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर - डॉ यादव

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाबरिया और बदनावर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जिस मेहनत, समर्पण और साहस के साथ काम करते है, हर कार्यकर्ता को उनके पदचिन्हों पर चलकर बूथ बूथ तक भाजपा को मजबूत करना है और आने वाले चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर दिलवाकर भाजपा को विजय दिलाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस ने कभी भी गरीब आदिवासी का भला नहीं किया। आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी को राष्ट्रपति, गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री और किसान के बेटे को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। यह भाजपा है जो एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाती है। चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री और किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम करती है, हमें कांग्रेस के षडयंत्र को खत्म करना है। डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के इतने काम किए है कि कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है।

भाजपा ने बदनावर क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी - राज्यवर्धन सिंह

उद्योग मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने बदनावर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। 3 साल के कार्यकाल में 2 साल कोरोना काल में निकल गए फिर भी सरकार ने जिस गति से प्रदेश का का विकास किया वह ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि बदनावर में उद्योगों ने दस्तक दी है। आने वाले समय में यहां के विकास की रफ्तार और बढेगी साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सभा को जिला अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता

बदनावर में सभा के दौरान कांग्रेस के दो वरिष्ठ सदस्य कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।  पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रामू उइके तथा उनकी धर्मपत्नी पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण उइके ने पार्टी की रीती नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री मोहन यादव तथा राज्यवर्धन सिंह ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत

पेटलावद के राईपुरिया से शुरू हुई यात्रा का सरदारपुर, बदनावर और धार विधानसभा के गांवों में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर तेज बारिश के बीच ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं था। जगह जगह युवा, प्रौढ और महिलाएं पुष्पवर्षा कर यात्रा की अगवानी कर रही थी। यात्रा के बदनावर नगर प्रवेश पर भाजपा के नेताओं व युवा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के पर पुष्प वर्षा की तथा नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री मोहन यादव तथा राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील की। बदनावर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कुछ साल बाद बदनावर की तस्वीर बदल जाएगी। आने वाला समय बदनावर का है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब बहुत जल्द मथुरा में भी भगवान कृष्ण का विशाल मंदिर बनेगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री? 

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment