कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में कबीलाई संस्कृति स्थापित की: गोपाल भार्गव

राजनीति Jun 20, 2019

खबर नेशन/Khabar Nation  

भोपाल। कांग्रेस राज में मध्यप्रदेश में कबीलाई संस्कृति स्थापित हो गयी है। सरकार में ढाई लोगों का कबीला बन गयी है। कांग्रेस के छत्रप अपने अपने कोटे से मंत्री बना कर अब सरकार में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है। यह बात नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कैबिनेट बैठक में हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि यह विवाद कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी का मामला है जिस पर में टिप्पणी नही करना चाहता लेकिन ऐसी घटना से राज्यहित प्रभावित होगा। इससे शासन और प्रशासन पर कुप्रभाव तो पड़ेगा ही लेकिन इससे राज्य भी पीछे जाएगा। यह घटना चिंताजनक है। वही प्रदेश की राजनीति को शर्मसार करने वाली है। 

कोटा प्रणाली पर बने मंत्रिमंडल का हाल यही होगा

भार्गव ने कहा कि मैं शुरू से ही यह कहता आया हूं कि यह सरकार लँगड़ी सरकार है। जनसमर्थन के बजाय यह सरकार गुटों के गठजोड़ से बनी सरकार है। जो ज्यादा दिन चलने वाली नही हैं। इस सरकार का मंत्रिमंडल कांग्रेस के हारे हुए छत्रपों के कोटा प्रणाली से हुआ है। आपसी खींचतान ओर विवाद से बनी सरकार जनता का भला नही कर सकती है। 

मंत्रियों के अधिकारों का हनन चिंताजनक 

नेता प्रतिपक्ष भार्गव ने कहा कि विवाद के जो कारण सामने आ रहे है वह मुख्यमंत्री कमलनाथ की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते है। विवाद का मूल कारण कुछ मंत्रियों द्वारा अपने विभागों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने का विरोध बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के अधिकारों का हनन बेहद चिंताजनक है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment