भारतीय जनता पार्टी मेरी मां है, जनकल्याण सिर्फ भाजपा कर सकती है-श्री शिवराज सिंह चौहान

-पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा लोकसभा की सिलवानी विधानसभा में जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया।
-पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विदिशा लोकसभा के बेगमगंज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ विशाल जनसभा को संबोधित किया।  
अपने कर्मों से कांग्रेस की ये हालत है
मोदी-शाह की जोड़ी भारत का झंडा बुलंद कर रही है
बहनों से मिली गेहूं की पोटलियां, भावुक करने वाली घटना है
लखपति दीदी मेरे जीवन का मिशन

 KHABAR NATION
भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा लोकसभा की सिलवानी विधानसभा के ग्राम पहोल से जन-आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। साथ ही बेगमगंज में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी के साथ विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम की उपस्थिति में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, सच्चे अर्थों में शिवराज सिंह चौहान ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए दे दिया है। विदिशा की जनता बहुत ही भाग्यशाली है कि, यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और सुषमा स्वराज जी ने नेतृत्व किया। पूर्व मुख्यमंत्री पहले भी यहां से सांसद रह चुके हैं और अब फिर से विदिशा की सेवा करने आए हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विदिशा लोकसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री मोहन यादव जी यहां से सौगातें देंगे और मैं भी दिल्ली से सौगातें लेकर आउंगा। विदिशा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
भावुक हुए शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा लोकसभा की सिलवानी विधानसभा में जन-आशीर्वाद यात्रा निकाली। यात्रा जब ग्राम गोरखी पहुंचीं तो बहनों ने पारंपरिक गीत गाए, शिवराज को तिलक लगाकर आरती उतारी और हाथों में गेंहू की पोटली रख दी। गेंहू से बंधी पोटली देखकर शिवराज सिंह चौहान काफी भावुक नज़र आए। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, जब मैंने बहनों से पूछा कि, ये गेंहू की पोटलियां क्यों, तो बहनों ने जवाब दिया कि भैया को चुनाव जिताने के लिए हम ये दे रहें हैं। ये मन को भावुक कर देने वाली घटना हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, आज कई सारी गेंहू की पोटलियां मिली हैं, इस गेंहू से जो पैसा आएगा उसे कन्याओं के विकास के काम में ही लगाया जाएगा। चुनाव बाद यहां आकर एक कार्यक्रम करेंगे
अपने कर्मों के कारण कांग्रेस की ये हालत है
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अपने कर्मों और गलत फैसलों के कारण ही कांग्रेस की ये हालत हो गई है। इंदौर से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ही भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत ने भी आज भाजपा की सदस्यता ले ली है। अच्छे विचारवान नेता देश के विकास के लिए कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहें हैं। उम्मीदवारों को भी मोदी जी और भाजपा पर भरोसा है। अब भारतीय जनता पार्टी में तय हैं कि, प्रधानमंत्री मोदी जी हैं और वही बनेंगे, लेकिन कांग्रेस वाले तो बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा। अब कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है, कांग्रेस समाप्ति की ओर है।
कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध किया
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर का निर्माण हुआ, रामलला विराजमान हुए। बहनें दीपक जला रही थी, नौजवान भगवा पताकाएं लहरा रहें थे, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था। यहां तक आयोध्या के अंसारी बंधु, जिन्होंने कोर्ट में बाबरी मस्जिद का केस लड़ा, उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और आयोध्या में पूरा अंसारी परिवार प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुआ। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि, मुहूर्त खराब है हम नहीं जाएंगे। अंसारी परिवार तक प्राण-प्रतिष्ठा में चला गया लेकिन कांग्रेस रो रही थी। जब तक ये सूरज-चांद और धरती रहेगी लिखा रहेगा कि, कांग्रेस ने भगवान राम का विरोध किया था। कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है।
लखपति दीदी, मेरे जीवन का मिशन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, बचपन में मैंने देखा था कि, बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। उस वक्त मैंने बहन-बेटियों का दर्द देखा था। तभी से मन में संकल्प था कि, बहन-बेटियों के जीवन में नया उजाला लाना है। बेटी बोझ नहीं वरदान बनें इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजान लागू की। इसके बाद कन्या विवाह योजना के माध्यम से लाखों बेटियों की शादी करवाई। मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य हैं जहां स्थानीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया गया। संबल योजना के माध्यम से गरीब बहनों को बच्चे के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए सीधे खाते में देने का काम किया। बहनों को किसी के सामने हजार-पांच सौ रूपए के लिए हाथ ना फैलाना पड़े इसके लिए एक झटके में 1 करोड़ 32 लाख बहनों को लाड़ली बहना बनाकर उनके खाते में पैसे देने का काम किया। अब लखपति दीदी का सफर तय करना है। लखपति दीदी का मतलब स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो। लखपति दीदी बनाना, मेरे जीवन का मिशन है और ये होकर रहेगा।  
भाजपा मेरे लिए माँ है
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जिस पार्टी ने इतना सम्मान दिया है मैं उस पार्टी को राजनैतिक रूप से अपनी मां मानता हूं। भारतीय जनता पार्टी मेरे लिए मां है। अगर मैं अकेले काम करता तो इतना काम नहीं कर पाता। ये सभी काम, भारतीय जनता पार्टी के कारण के कर पाया। भाजपा के नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को विधायक, सांसद और 4 बार मुख्यमंत्री बनाया। अब फिर से मुझे विदिशा की माटी की सेवा का मौका दिया। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं। पूर्व सीएम ने कहा कि, भाजपा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है। भाजपा, भारतीय संस्कृति, जीवनमूल्य और परंपरा को लेकर चलती है। अटल जी और आडवाणी की जोड़ी ने भारत को नई ऊंचाई दिलाई है। अब अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी की जोड़ी पूरे विश्व में भारत का झण्डा बुलंद कर रही है।  
मोदी जी युगपुरूष है
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी युगपुरूष, युगदृष्टा हैं। मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी जी ने एक-एक कर सारे मुद्दे हल कर दिए हैं। कश्मीर से धारा 370 हट गई है। तीन तलाक जैसा काला कानून समाप्त हो गया है। 500 साल का संकल्प पूरा हो गया, जब आयोध्या में राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। पुरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। हमारा देश दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी जी के तीसरे टर्म में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि, सुदीर्घ रजनी समाप्त जान हुई पड़ती है, महानिशा का त निकट है, जो अंधे हैं वो देख नहीं सकते, जो बहरे हैं वो सुन नहीं सकते, लेकिन मैं स्पष्ट रूप से देख रहा हूं कि, भारत माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही है और विश्व गुरू के पद पर आसीन हो रही है। ये 100 साल पहले एक नरेन्द्र ने कहा था और आज दूसरा नरेन्द्र यानी कि, प्रधानमंत्री जी इस सपने को साकार कर रहे हैं।
गांव-गांव शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन-आशीर्वाद यात्रा सिलवानी विधानसभा के ग्राम पहोल से शुरू होकर बर्री, बेगमगंज, पंडाझिर, तुलसीपार, मोदकपुर तिराहा, घोकरी जोड़. सुल्तानगंज, सुनवाह, नईगढ़िया, उमरहारी, सियरमउ, सिलवानी, साईंखेड़ा, बम्होरी में समाप्त हुई। इस दौरान कई ग्रामों में नुक्कड़ सभाएं, जनसंपर्क कार्यक्रम और जनसभाएं हुई। सिलवानी विधानसभा में जन-आशीर्वाद यात्रा जहां-जहां से भी गुजरी लोगों ने फूलों की वर्षा कर शिवराज का भव्य स्वागत किया। बहनों ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर पूर्व सीएम को आशीर्वाद दिया तो वहीं बड़े-बुजुर्गों ने उनके सिर पर हाथ रख उन्हें जीते रहो कहा। भांजे-भांजियों ने मामा-मामा कहकर उन्हें गले लगा लिया तो युवाओं ने फूल-माला पहनाकर, हाथ मिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। गांव-गांव शिवराजमय दिखाई दे रहा था। हर कई शिवराज की एक झलक पाने के लिए आतुर नज़र आ रहा था। श्री चौहान ने भी हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर सबका अभिवादन किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment