रेडियो ,एफ, एम गोल्ड बीबीसी मनोरंजन में जादुई आवाज की सरताज: आर.जे. रेखा 

खबर नेशन / Khabar Nation

जिसकी सुरीली आवाज की चर्चा भारत मे नही विदेश में भी होती है

भारत की एक जानी मानी आवाज जो आज किसी परिचय की मोहताज नहीं।आज जिसकी सुरीली आवाज के जादू ने घर-घर जगह बनाई है वो है आर. जे.रेखा

रेखा जैसी जादुई आवाज सदियों में केवल एक बार पैदा होती है और जिसकी गूंज अनंत काल तक वादियों में गुंजायमान रहेगी।देश ही नहीं विदेशों में एक सात्विक, सौम्य और दिल में उतरने वाली आवाज़ आज पूरे ठाठ के साथ अपनी धमक बनाए हुई है। धुन की पक्की रेखा ने जो प्रण किया उसे पूरी तत्परता के साथ हासिल भी किया।

हमारे संवाददाता आशीष नेमा ने उनसे उनकी सफ़लता की कहानी का जायजा लिया। साक्षत्कार के कुछ अंश इस तरह है

प्रश्न-1 रेखा जी आप आवाज की मल्लिका है ।आज आप सफ़लता के शिखर पर विराजमान है ।यहां तक पहुंचने का सफर कैसा रहा? अपने बारे में कुछ बताएं।

उत्तर  मैं दिल्ली में पैदा हुई और यही पली बढ़ी हूं।दिल्ली की संस्कृति में पूरी तरह रमी हुई हूं। बचपना में जब पिताजी रेडियों पर दूसरे किसी आर जे या प्रस्तोता की आवाज सुनते तो अक्सर खुशी से खिल उठते। कहते काश ऐसी आवाज हमारे घर भी हो ,तभी मैंने तय कर लिया था कि अपनी आवाज को दुनियां तक पहुंचानी है।पापा को ये बताना है कि मेरे अंदर भी क्षमता है मैं भी कुछ कर सकती हूं।तभी से आवाज का ये मेरा सफर शुरू हो गया था।मैने आल इण्डिया रेडियों में सकड़ों प्रतिभागियों को पछाड़ का अपनी जगह सुनिश्चित की और एफएम गोल्ड में आर जे बन गई। वहां जाने के बाद के बाद एक नए सफर की शुरुआत हुई।अलग अलग लोगों से मिली।उन्हें समझा।मेरा दायरा विस्तारित होता गया और मैं सफ़लता की सीढियां चढ़ती गई।

प्रश्न-2 अपनी उपलब्धियों के बारे में थोड़ा बताएं।कहां कहां काम किया ?किन किन क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की।

उत्तर  हंसते हुए ,देखिए वैसे तो मेरी सफ़लता की फेहरिस्त बहुत लंबी है पर कुछ उल्लेखनीय कार्यों के बार में बताना चाहती हूं।मैने रेडियों से कई कार्यक्रम किए है

मसलन ‘रेडियो रील’, ‘अंदाज़े बयां’, ‘छू-मंतर’, ‘गाते-गुनगुनाते’, ‘सदाबहार गाने’, ‘फ़िर गुलाब महके’ आदि।साथ ही बीबीसी हिंदी के लिए ‘बीबीसी मिनट्स’ स्पोर्ट्स और मनोरंजन बुलेटिन के लिए भी काम कर रही हूं।इन कार्यक्रमो में बहुत लोकप्रियता हासिल की हैं। रेडियो पर तो मैं हजारों  लाइव रेडियो शो कर चुकी है

प्रश्न-3 रेखा जी चूंकि आपका जन्मदिन है ।इसलिए आपको बधाई। निश्चित ही देश भर से आपको बधाई संदेश प्राप्त होंगे क्योंकि आपके श्रोताओं की एक बड़ी संख्या है इस देश में।जरा हमारे श्रोताओं को अपने आगामी योजनाओं के बार में बताएं साथ ही हाल में प्राप्त कुछ उत्कृष्ट उपलब्धियों को भी साझा करें

उत्तर  धन्यवाद। श्रोता ही मेरी ताकत है।उनके बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं।उनके स्नेह और प्रेम की आभारी हूं। भविष्य की बहुत सी योजनाएं है ।अभी हाल ही में एक बेहतरीन प्रोजेक्ट पर काम किया है। रवीना टंडन अभिनीत बॉलीवुड फिल्म ‘मातृ’ में एक नर्स की भूमिका निभाने का अवसर मिला।प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत के लिए एक प्रोमो में मुख्य किरदार भी निभाया है।साथ ही स्टार प्लस के सीरियल ‘दहलीज़ में  एक रिपोर्टर की भूमिका ने मेरे भीतर उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। इन दिनों एक कहानी के लेखन में भी व्यस्त हूं। कहानी का शीर्षक है- ‘राजो’ जो एक संघर्षरत महिला के सच्चे जीवन पर आधारित है। जिसके कुछ हिस्से एक पत्रिका में प्रकाशित हो चुके हैं और कई और प्रकाशित होने वाले हैं। ऐसे ही कई और प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं।समय आने पर साझा करूंगी।

प्रश्न-4 आपके शौक क्या है और खाली समय में आप क्या करती है?

उत्तर  वाइस आवाज का जादू बिखेरना ही मेरा शौक है।लगता है अपने अंतिम समय तक दुनियां को अपनी आवाज देकर जाऊं।

घूमनेऔर लिखने का भी शौक है।खाली समय का उपयोग समाज सेवा और लेखन के लिए करती हूं।

प्रश्न-5 रेखा जी आपको ढेरों सम्मान मिले है क्या मंजिल मिल गई या सफर बाकी है अभी?

उत्तर  मेरी उपलब्धियों को देखते हुए 80 से अधिक संस्थाओं द्वारा मुझे  सम्मानित किया जा चुका है।  2020 में मुझे प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कई और सम्मान है।मेरी मजिल का रास्ता अभी सिर्फ आधा तय हुआ है।अभी मीलों चलना शेष है। थकूंगी नहीं।चलते रहूंगी।अभी ढेरों वॉयस ओवर करने है।बहुत काम है।

प्रश्न-6 अंत में अपने प्रशंसकों को क्या संदेश देंगी?

उत्तर  मैं तो इतना ही कहूंगी की जीवन में जो लक्ष्य तय किया है इस पर बेधड़क चलते रहिए।मजबूत संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है।अपनी सारी ताकत एक दिशा में लगाइए फिर देखिए क्या कमाल होता है।अपनी जड़ों से भी जुड़े रहिए आधुनिक बनिए लेकिन बड़ो का सम्मान करिए

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment