इस दिन FREE में घूम सकेंगे ताजमहल

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के खास मौके पर 28 मई को ताजमहल में पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस दिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ताजमहल में एंट्री पूरी तरह फ्री रहेगी। यानी इस दौरान भारतीय और विदेशी दोनों ही पर्यटकों को प्रवेश टिकट नहीं लेना पड़ेगा। 

तीन घंटे तक लोग FREE घूम सकेंगे

आमतौर पर ताजमहल देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपये का टिकट लेना होता है, लेकिन बकरीद पर तीन घंटे तक लोग बिना टिकट ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। 

मकबरे के अंदर के लिए लगेगा 200 रुपये का टिकट 

हालांकि, अगर कोई पर्यटक मुख्य मकबरे के अंदर जाना चाहता है, तो उसके लिए 200 रुपये का अलग टिकट लेना जरूरी होगा। दरअसल, ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा के मौके पर हर साल पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी आगरा घूमने या ताजमहल देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment