जैव विविधता के संरक्षक भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस पर शिवकुंज में किया पौधारोपण

बडवानी : गुरूवार, सितम्बर 7, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

बड़वानी 07 सितम्बर 2023/ संपूर्ण जीव जगत की रक्षा के लिए वासुदेव कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर जीव जगत की रक्षा आपदा के दौरान की थी। यह एक संकेत था कि ईश्वर हर विपत्ति में हमारे साथ खड़े होते हैं आवश्यकता केवल उन्हें चौतन्य रूप में महसूस करने की होती है। उक्त बातें शिवकुंज में पौधा रोपण के लिए जाते हुए स्वयंसेवकों को ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवनारायण यादव एवं शिव कुंज के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री अनिल अग्रवाल ने कही। शिवकुंज में लगाए गए पौधों के किन्हीं कारण व नष्ट होने की स्थिति में समय समय पर गैप फिलिंग कर नए पौधे रोपे जाते हैं। यह निरंतर चलते रहने वाली प्रक्रिया है जिसकी शुरुआत आज शिव कुंज के योग साधक श्री संदीप मुकाती, श्री कैलाश वातवानी,श्री हरि नामदेव श्री लक्ष्मण सिंह, श्री सनी मांडलिक, राकेश एवं विजय के द्वारा की गई। पौधा रोपण के पश्चात योग साधकों के द्वारा प्रतिदिन की तरह रिमझिम फुहारों के बीच योगाभ्यास भी किया।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment