व्यापारी संगठन और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोपे बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे

भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 5, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, नीम और मौलश्री के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बालिका पीहू राठौर के जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री सुरक्षा में कार्यरत श्री त्रिलोक राठौर ने पत्नी श्रीमती कोमल राठौर के साथ पौधे रोपे। संत हिरदाराम नगर के मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के श्री सुनील ददलानी ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (केट) भिंड के सर्वश्री संजीव जैन, अमित जैन, उपेन्द्र शर्मा, संजय जैन व शशिकांत जैन शामिल हुए। रायसेन के श्री सुरेन्द्र तिवारी एवं श्री राजीव तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। केवलारी जिला सिवनी के जन-प्रतिनिधि डॉ. नवल किशोर श्रीवास्तव भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment