29 जुलाई को मदिरा के क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया
धार : बुधवार, जुलाई 26, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा ने 29 जुलाई को मोहर्रम पर कानून एवं व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण धार जिले की समस्त देशी एवं विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें तथा समस्त एफएल-3 (होटल बार) तथा रिटेल वाईन आऊटलेट्स लायसेंसों को लोकहित में बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया है। इस अवधि में मदिरा के क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश का पालन कड़ाई से किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए हैं।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999