मंत्री सुश्री मीना सिंह ने मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया
मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना से युवाओं को मिल रहा है रोजगार
भोपाल : सितम्बर , 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए कई हितग्राही मूलक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। युवाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राहियों को ऋण फाइनेंस कर वाहन उपलब्ध कराया गया है, जिससे वेयर हाउस से खाद्यान्न को उचित मूल्य दुकान तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। उक्त आशय के विचार जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया में मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के वाहन युवाओं को सौंपते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के माध्यम से शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, जो उनके लिए लाभकारी सिध्द होगा। जो युवा दूसरों के किए काम करते थे, आज वह स्वयं के वाहनों के मालिक बने हैं। योजना से युवाओं का स्व-रोजगार स्थापित तो हुआ ही साथ ही पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण भी हुआ है।
मंत्री सुश्री सिंह ने चार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें 2 वाहन करकेली, एक वाहन मानपुर तथा एक वाहन पाली के लिए रवाना हुआ। हितग्राही अजय केरकेट्टा, राज भान सिंह, अमर बहादुर सिंह तथा अवनिश पटेल को वाहन की चाबी सौंपी गई।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999