गर्भवती माताओं की अनिवार्य रूप से की जाये सिकलसेल की जाँच : राज्यपाल श्री पटेल

खबर नेशन / Khabar Nation  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकलसेल की बीमारी अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है, जो माता-पिता में से बच्चे को होती है। अज्ञानता की वजह से कभी-कभी बच्चों की मृत्यु तक हो जाती है। यह सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती माता की अन्य जाँचों के साथ सिकलसेल की जाँच भी अनिवार्य रूप करवाई जाये। अगर माता पाजिटिव पाई जाये तो उसकी विशेष कॉउंसलिंग कर उसे बताया जाये कि उनके जन्म लेने वाले बच्चे को विशेष खान-पान एवं उपचार की आवश्यकता होगी।

राज्यपाल श्री पटेल बुधवार की शाम सर्किट हाउस बड़वानी में जिले के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि अगर गर्भवती माता सिकलसेल पाजिटिव है तो उसे अपने बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे की भी सिकलसेल जाँच कराना चाहिए। अगर बच्चा भी पॉजिटिव आता है तो बच्चे के खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही उपचार एवं उचित खान-पान से इस बीमारी पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इस मौके पर पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग सहित चिकित्सक उपस्थित थे।

राज्यपाल ने बताया कि आयुर्वेद में सिकलसेल बीमारी को जड़ से नष्ट करने का उपचार है। क्षेत्र के मरीजों को आयुर्वेद की दवाईयाँ दी जाकर उनमें बीमारी को खत्म किया जाये। हौम्योपैथी में भी सिकलसेल बीमारी का ईलाज है।

राज्यपाल 16 फरवरी को शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर एवं सिकल सेल एनीमिया जाँच परीक्षण शिविर में शामिल होंगे। राज्यपाल सिकल सेल पॉजिटिव व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण भी करेंगे।



लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment