सतना जिले के अमरपाटन में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी

राज्य मंत्री श्री पटेल ने सिविल अस्पताल के नये भवन का किया लोकार्पण
भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 7, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़ी आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य मंत्री श्री पटेल बुधवार को अमरपाटन में सिविल अस्पताल के नव-निर्मित भवन के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन जल्द आएगी। उन्होंने आयुष्मान मेले का निरीक्षण भी किया। मेले में करीब 1700 से अधिक नागरिकों का उपचार किया गया। मेले में नागरिकों ने रक्तदान भी किया।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999