रीवा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के पदों की वृद्धि के प्रस्ताव बनाएँ
जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश
भोपाल : , अगस्त , 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
जनसंपर्क तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रीवा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के पदों की वृद्धि किये जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मंत्री श्री शुक्ल ने पदों की वृद्धि के प्रस्ताव को मंत्रि-परिषद के समक्ष रखे जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती कैरलिन खोंगवार, आयुक्त स्वास्थ्य श्री सुदाम खाड़े, मिशन संचालक श्री पंकज जैन, संचालक चिकित्सा शिक्षा श्री अरूण श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999