एशिया के सबसे बड़े "वाइल्ड विज़डम क्विज़ 2019" का पंजीयन 15 सितम्बर तक
प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिये तीन वर्गो में प्रतियोगिता आयोजित
खबर नेशन /Khabar Nation
भोपाल-
विश्व प्रकृति निधि भारत (डब्लूडब्लूएफ) द्वारा युवाओं में पर्यावरण चेतना जागृत करने के उद्देश्य से एशिया का सबसे बड़ा "वाइल्ड विज़डम क्विज़ 2019" किया जा रहा है। प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिये प्रतियोगिता तीन वर्गों में की जा रही है। प्रतियोगिता की थीम "अपने ग्रह की खोज" है। क्विज़ में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2019 है। विद्यालय http://quiz.wwfindia.org/wwq/
पहले वर्ग में (जूनियर वर्ग) कक्षा 3 से 5 तक, द्वितीय (मिडिल वर्ग) कक्षा 6 से 8 तक एवं तृतीय वर्ग में लिखित प्रतियोगिता तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये (ऑनलाइन क्विज़) यह क्विज़ हैं। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को ‘‘सर डेविड एटेनबग ’’ द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण -पत्र दिये जायेगें। राज्य स्तर की प्रतियोगिता अक्टूबर, 2019 में भोपाल में आयोजित होगी। राज्य स्तर की विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर नवम्बर, 2019 में दिल्ली में आयोजित क्विज़ में भाग लेंगी ।
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इण्डिया द्वारा आयोजित एवं सी.बी.एस सी. द्वारा समर्पित वाईल्ड विजडम क्विज़ का गत 12 वर्षों से निरंतर की जा रही हैं। क्विज़ में इस वर्ष सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया पैसिफिक रीजन,युनाइटेड किंगडम, साउथ अमेरिका,नेपाल और भूटान सहित 7 देशों के लगभग 70 हजार विद्यार्थियों एवं 11 हजार स्कूल के भाग लेने की संभावना हैं।