मध्यप्रदेश सरकार ने बदला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का केसरिया रंग,सरकारी आदेश में कर दिया भगवा

आय.ए.एस -आय.पी.एस अफसरों की अज्ञानता या जानबूझकर किया गया षड्यंत्र..

गौरव चतुर्वेदी / खबर नेशन /Khabar Nation

भारत में अपनी स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ मनाई जा रही है। भारत सरकार के निर्देश पर घर-घर तिरंगा फहराए जाने का वृहद कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कलेक्टर, विभागाध्यक्षों , सामान्य प्रशासन विभाग, संभागायुक्त, को जारी दिशा निर्देश में तिरंगा का केसरिया रंग ही बदल दिया गया है। उक्त आदेश की प्रतिलिपि गृह मंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी गई है। 

मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग का उक्त आदेश के तीसरे पैरा में केसरिया की जगह भगवा शब्द का उपयोग किया गया है। 

गौरतलब है कि भारतीय झंडा संहिता में केसरिया शब्द का उपयोग किया गया है। 13 जुलाई 2022 को जारी आदेश में इसे भारतीय पुलिस सेवा के सचिव स्तर एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की अज्ञानता माना जाए या जानबूझकर की गई गलती सोचने पर विवश कर रही है।

गौरतलब है कि केसरिया रंग को देश के प्रति न्यौछावर हो जाने या शौर्य के प्रतीक के तौर पर शामिल किया गया था। वहीं भगवा रंग धर्म एवं अध्यात्मिक स्वरूप में त्याग के प्रतीक के तौर पर माना जाता है।

गौरतलब है कि शासकीय आदेश एवं दिशा निर्देशों में एक्ट या कोड को आधार बनाते हुए तैयार किया जाता है। सामान्य तौर पर इसके किसी भी शब्द को या पहलू को जैसे के तैसे ही उपयोग किया जाता है। बदला नहीं जाता है।

जब इस मामले को लेकर आदेश जारी करने वाले अफसर मध्यप्रदेश के गृह विभाग के सचिव गौरव राजपूत से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि भगवा शब्द लिपिकीय त्रृटि के कारण हो गया था। जिसे तत्काल संशोधित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार उक्त आदेश मध्यप्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों को 14 जुलाई 2022 को ही डिस्पैच कर दिया गया था। जिसमें भगवा शब्द का उल्लेख किया गया है। जिसकी प्रति खबर नेशन के पास उपलब्ध है।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment