पूर्व मंत्री संजय पाठक के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

किसी भी दलबदलू के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है, संजय पाठक
भाजपा की रीती-नीतियों के कारण नहीं आर्थिक सुरक्षा को
लेकर भाजपा में गये है: नरेंद्र सलूजा

भोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक संजय पाठक के उस बयान की जिसमें उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस में न जाने की वजह से मुझे सरकार प्रताड़ित कर रही है“ पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में दलबदलूओ के लिए कोई स्थान नहीं है। संजय पाठक तो खुद कांग्रेस में आने के लिए कई कांग्रेस नेताओ के दरवाजे पर कई बार गुहार लगा चुके है, कांग्रेस ने उन्हें कभी स्वीकार नहीं किया, कांग्रेस के दरवाजे उनके लिये हमेशा के लिये बंद है, उन्हें भाजपा का प्यार का पंचनामा ही मंजूर और जहां तक भाजपा की रीती-नीतियों के कारण भाजपा में जाने की बात संजय पाठक कह रहे हैं तो सच्चाई सब जानते हैं कि आर्थिक सुरक्षा को लेकर उन्होंने भाजपा में प्रवेश लिया है।वे राजनीति के सौदागर है, पार्टी से लगाव नहीं, सत्ता से लगाव उनकी मजबूरी रहा है।
उनका यह बयान भी प्रदेश की जनता ने सुना है कि ‘‘मैं कभी भाजपा में प्रवेश नहीं लूंगा, मेरा डीएनए कांग्रेस में है।“ भाजपा को किस प्रकार वे पानी पी-पी पीकर कोसते थे, यह भी हम सभी ने देखा है और उनके वर्तमान नेता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को लेकर भी उनके विचार प्रदेश की जनता ने कई बार सुने है।
सलूजा ने कहा कि कांग्रेस का प्यार दिवंगत पूर्व मंत्री सत्येंद्र पाठक जी से था, जिनकी पार्टी के प्रति निष्ठा-ईमानदारी थी और उनके संस्कारों के कारण ही संजय पाठक फर्श से अर्श पर पहुंचे है। नोटबंदी के दौरान कटनी का बहुचर्चित हवाला कांड भी प्रदेशवासियों के जेहन में आज भी है। भाजपा में प्रवेश के समय और मंत्री बनाने के दौरान हुई डील को लेकर भाजपा के ही नेताओं ने किस-किस तरह के आरोप संजय पाठक पर लगाए थे, वह भी पूरे प्रदेश को पता है। कांग्रेस में वेसे भी पार्टी के प्रति ईमानदार निष्ठावान लोगों के लिए ही स्थान है, किसी भी अवसरवादी व दलबदलूओ के लिए पार्टी में कोई स्थान कभी नहीं है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment