शासकीय कार्यक्रमों के नाम पर राजनीतिक रैलियों में जनता का धन लुटा रही शिवराज सरकार।


खबर नेशन/Khabar Nation

सांवेर में अधिग्रहीत की जा रहीं 600 बसें, भुगतान करेगा सिंचाई विभाग ।

भूपेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की।

शासकीय पैसे से राजनीति करने का धंधा बंद करे सरकार।

भोपाल, 26 सितंबर 2020


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए इंदौर में अधिगृहीत की जा रही बसों के आदेश की कॉपी जारी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यक्रमों को शासकीय रूप देकर जनधन का दुरुपयोग कर रही है।
गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी जनसभा में मुख्यमंत्री कांग्रेस को कोसते हैं और भाजपा को जिताने की अपील करते हैं फिर भी उन कार्यक्रमों में शासकीय धन फूंका जा रहा है ।मुख्यमंत्री के सांवेर के कार्यक्रम के लिए 600 बसों को अधिगृहीत किया जा रहा है और उसके भुगतान के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है। यह शासकीय धन का खुला दुरुपयोग है ।
गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के धन की इस लूट को जनता की अदालत में ले कर जाएगी उन्होंने प्रश्न किया कि कांग्रेस से गद्दारी करने वाले जनसेवक जी कहां हैं? क्या उन्हें यह खुला काला काम दिखाई नहीं देता?उनका जनता के लिए सड़कों पर उतरने का दम कहां गया? जबकि जनता के धन का जबरदस्त दुरुपयोग हो रहा है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment